Haryana Weather Update: हरियाणा में एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, देखें आज कैसा रहेगा मौसम?

On: March 29, 2025 4:00 PM
Follow Us:

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आ रहा है। हवा चलने से शुक्रवार को अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार 29 मार्च से प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। इससे प्रदेश में वातावरण में नमी बढ़ने के साथ ही बादलवाई होने की संभावना है। वहीं प्रदेश में हिसार का तापमान 37.2 डिग्री तक पहुंच गया है।Haryana Weather Update

मौसम में बदलाव के कारण तापमान तेजी से ऊपर जा रहा है। वहीं शुक्रवार को हवा चलने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 2 अप्रैल तक खुश्क रहने की संभावना है।

इस दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव की संभावना से हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है जिससे विशेषकर दिन के तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है।

तापमान में हो सकती है गिरावट
इस दौरान 29 व 30 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से वातावरण में नमी बढ़ने व आंशिक बादल आने की संभावना है परंतु बाद में मौसम साफ व खुश्क रह सकता है।

उत्तर पश्चिमी तेज हवाएं चलने की संभावना है जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की सकती है। प्रदेश में तापमान (डिग्री सेल्सियस में)जिला न्यूनतम अधिकतम अंबाला 19.8 34.4, फरीदाबाद 19.6 37.1, गुरुग्राम 17.9 35.8, हिसार 18.5 37.2, करनाल 17 34, कुरुक्षेत्र 20.7 34.3, नारनौल 19.5 37, पानीपत 17.1 34.6, रोहतक 19.6 37 रहा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now