Haryana Weather: मौसम ने हरियाणा में दिखाई करवट, सुबह ठंडक और दिन में तेज धूप, धीरे-धीरे दस्तक दे रही सर्दी

On: October 17, 2025 4:33 PM
Follow Us:
Haryana Weather: मौसम ने हरियाणा में दिखाई करवट, सुबह ठंडक और दिन में तेज धूप, धीरे-धीरे दस्तक दे रही सर्दी

Haryana Weather: हरियाणा में अब मौसम ने पूरी तरह से करवट ले ली है। पहाड़ों की ओर से आने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण रात का तापमान तेजी से गिरने लगा है। सुबह के समय हल्की ठिठुरन महसूस हो रही है, जबकि दिन में तेज धूप के चलते तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर होने से ठंड धीरे-धीरे दस्तक दे रही है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले छह दिनों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। 11 अक्टूबर को यह 17.1 डिग्री था, जो 16 अक्टूबर तक 15.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया। अगर अक्टूबर के अंत तक मौसम शुष्क बना रहा, तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

अक्टूबर के शुरुआती हफ्ते में हुई अधिक बारिश ने भी ठंड को बढ़ाया है। आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ. शिवेंद्र सिंह के अनुसार, “पश्चिमी विक्षोभ के कारण 30 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 649 प्रतिशत ज्यादा है। 2004 के बाद यह सबसे अधिक बारिश वाला अक्टूबर है। इस बारिश ने अधिकांश जिलों में तापमान औसत से नीचे बना दिया।”

सरसों की बुआई के लिए मौसम बिल्कुल अनुकूल है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, “दिन में धूप और रात में बढ़ती ठंडक सरसों की बुआई के लिए परफेक्ट है। किसान इस समय अच्छी किस्म की सरसों बोएं, जिससे पैदावार बेहतर होगी।”

मौसम विभाग का कहना है कि जैसे-जैसे दिन और रात के तापमान का अंतर घटेगा, ठंड और बढ़ेगी। नवंबर की शुरुआत में दिन के समय भी ठंड का असर महसूस होने लगेगा।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now