Haryana Weather: हरियाणा में रात के तापमान में गिरावट, हिसार सबसे ठंडा दिन में तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना

On: November 8, 2025 2:09 PM
Follow Us:

Haryana Weather: हरियाणा में ठंड का असर तेज़ होने लगा है। खासकर रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश के हिसार शहर की रात सबसे ठंडी रही। यहां तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। वहीं महेंद्रगढ़ में रात का तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया। दिन के तापमान में भी दो दिनों से गिरावट देखी जा रही है।

मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिमी हवाएं तेज़ चलेंगी। इसके कारण रात का तापमान और नीचे जा सकता है। लेकिन दिन का तापमान 1 से 2 डिग्री बढ़ सकता है। फिलहाल प्रदेश के सभी शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे बना हुआ है। अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री से कम चल रहा है।

खेती-बाड़ी पर पड़ रहा असर

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि ठंड का असर पहाड़ों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी दिख रहा है। रात्रि तापमान में गिरावट से किसान फसलों की देखभाल को लेकर सचेत रहें। खासकर गेहूं की बिजाई जल्द से जल्द पूरी कर लें।

सरसों की फसल पर ध्यान दें

डॉ. खीचड़ ने सलाह दी है कि अगर सरसों की फसल में कोई बीमारी नजर आए तो तुरंत नजदीकी कृषि विज्ञान केंद्र से संपर्क करें। वे उचित उपचार के बारे में मार्गदर्शन देंगे। ठंड के कारण फसलों को रोग लगने का खतरा बढ़ जाता है इसलिए समय पर ध्यान देना जरूरी है।

बारिश के कोई आसार नहीं

मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि अभी 12 नवंबर तक बारिश की संभावना नहीं है। इसलिए किसान मौसम के इस बदलाव को देखते हुए अपनी फसल की सुरक्षा और समय पर बुवाई करें। रात का तापमान और गिर सकता है, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now