Haryana Weather News: ठंड ने तोड़े रिकॉर्ड! कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई हरियाणा में परेशानी, कोहरा और शीतलहर से बढ़ा खतरा

On: December 1, 2025 4:17 PM
Follow Us:
Haryana Weather News: ठंड ने तोड़े रिकॉर्ड! कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई हरियाणा में परेशानी, कोहरा और शीतलहर से बढ़ा खतरा

Haryana Weather News: हरियाणा में 1 दिसंबर की सुबह ठंड अपने चरम पर पहुंच गई। कई जिलों में पारा इतनी तेजी से गिरा कि तापमान जमाव बिंदु के बेहद करीब पहुंच गया। हिसार में बीती रात 3.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में 2.1 डिग्री की गिरावट आई है और यह सामान्य से भी 3.4 डिग्री कम चल रहा है। इससे दिन और रात दोनों समय ठंड का असर तेज हो गया है।

कोहरे ने बढ़ाई परेशानी

ठंड के साथ-साथ कोहरे ने भी आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अंबाला से चलने वाली चार ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। दिल्ली बहादुरगढ़ रोहतक रूट की कई ट्रेनों को भी अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। दृश्यता कम होने की संभावना के चलते रेलवे पहले ही अलर्ट पर आ गया है ताकि किसी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।

सबसे अधिक ठंडा हिसार रहा

हिसार फिलहाल पूरे राज्य का सबसे ठंडा जिला बन गया है। पिछले 24 घंटों में यहां तापमान 2.2 डिग्री गिरा और यह सामान्य से 6.6 डिग्री कम रिकॉर्ड हुआ। करनाल में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहा। रोहतक में 6 डिग्री और सिरसा में 5.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। अंबाला, पंचकूला और कुरुक्षेत्र में भी तापमान 8 से 9 डिग्री के आसपास बना रहा।

मौसम विभाग ने दी चेतावनी

मौसम विभाग का कहना है कि 1 दिसंबर से शीतलहर का असर और बढ़ सकता है। अगले तीन दिनों में तापमान और गिर सकता है और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है लेकिन सुबह हल्की धुंध का असर जारी रहेगा। इससे लोगों को सुबह शाम अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के विशेषज्ञों के अनुसार 1 से 3 दिसंबर तक रात का तापमान और गिरेगा। उत्तर और पश्चिम हरियाणा में सुबह हल्की धुंध रहेगी जबकि दक्षिणी हिस्सों में धुंध थोड़ी ज्यादा हो सकती है। उत्तर पश्चिमी हवाएं लगातार चलेंगी जिससे ठंड और तेज महसूस होगी हालांकि दिन में हल्की धूप थोड़ी राहत देगी। अधिकतम तापमान 23 से 26 डिग्री और न्यूनतम 6 से 10 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now