Haryana Weather: हरियाणा में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, झमाझम होगी इन जिलो में बारिश

On: January 9, 2026 10:14 AM
Follow Us:
Weather News:

Haryana Weather: पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर अब दिल्ली एनसीआर व हरियाणा में दिखाई दे रहा है। राजस्थान से सटे और मध्य हरियाणा के जिलों में कोल्ड वेव (शीतलहर) का असर लगातार देखने को मिल रहा है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार आज और कल ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

हरियाणा में पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं ने ठंड का असर और तेज कर दिया है। शुक्रवार सुबह फरीदाबाद, रेवाडी, धारूहेड़ा और गुरुग्राम में हल्की बारिश हुई, जिससे दिन में भी ठिठुरन बनी रही। हालांकि बारिश के कारण कई इलाकों में कोहरा छंट गया, लेकिन तापमान में गिरावट से सर्दी और बढ़ गई है।

शीतलहर का अलर्ट’ मौसम विभाग ने आज भी हरियाणा के 17 जिलों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, करनाल, गुरुग्राम, पलवल और नूंह ठंड पडेगी तथा कई दिनों में बारिश भी होगी

कोहरे के चलते से ट्रेनें प्रभावित हरियाणा के अंबाला रेलवे सेक्शन में 16 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

  • उचाहार एक्सप्रेस – 7 घंटे
  • मालवा एक्सप्रेस – 5 घंटे
  • शहीद एक्सप्रेस – करीब 1.5 घंटे
  • सचखंड एक्सप्रेस – करीब 1.45 घंटे देरी से चल रही है।

 

 

ठंड और कोहरे ने पूरे राज्य को अपने आगोश में ले लिया है। मौसम विभाग ने 15 जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट किया हुआ है। वही शुकवार सुबह सुबह हुई बूंदा बूंदी एक बार फिर ठंड चरम सीमा पर पहुंच गई है। शुक्रवार को कई जगह सुबह सुबह बारिश हुई।

सुबह- शाम ठिठुरन बनी: पिछले तीन चार से ठंड तेजी से बढती जा रही है। हालांकि दिन में निकली धूप से आमजन को कुछ राहत मिली है, लेकिन अभी भी तापमान सामान्य से नीचे है। इसी कारण सुबह- शाम ठिठुरन बनी हुई । ।मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में 13 जनवरी तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है। उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट आएगी।

हरियाणाा राज्य में हिसार शहर का तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है, जिससे कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी हुई है. गुरुवार को हिसार जिले का अधिकतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.3 डिग्री कम रहा है। न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम रहा है। वही, एक ओर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है जिससे हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में ठंड बढ़ सकती है।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now