Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, जाने विभाग का ताजा अपडेट

On: September 8, 2025 9:54 AM
Follow Us:

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने मौसम को लेकर इन कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। आइए देखते है किन-किन जगहों पर बारिश होने वाली है।

हरियाणा में मानसून का असर अभी भी बना हुआ है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 18 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत और रोहतक जैसे जिलों में मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, फतेहाबाद, हिसार, सिरसा, झज्जर, फरीदाबाद, पलवल, मेवात और गुरुग्राम में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।Haryana Weather

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 10 दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद आज कुछ जगहों पर राहत मिल सकती है, लेकिन 9 सितंबर से फिर मौसम करवट लेगा। रविवार (7 सितंबर) को पानीपत, हिसार, फतेहाबाद और जींद में अच्छी बारिश दर्ज की गई थी।

अगले तीन दिनों का मौसम पूर्वानुमान

9 सितंबर

अधिक बारिश: अंबाला, यमुनानगर, करनाल

हल्की से मध्यम बारिश: पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत

हल्की बूंदाबांदी: जींद, रोहतक, फरीदाबाद, पलवल

मौसम साफ: सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, रेवाड़ीHaryana Weather

10 सितंबर

हल्की से मध्यम बारिश: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल

छिटपुट बूंदाबांदी: जींद, सोनीपत, रोहतक

मौसम साफ: अन्य सभी जिले

11 सितंबर

हल्की से मध्यम बारिश: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल

छिटपुट बूंदाबांदी: जींद, सोनीपत, रोहतकHaryana Weather

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now