Haryana Weather :  हरियाणा के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, जाने विभाग का ताजा अपडेट

On: September 7, 2025 9:59 AM
Follow Us:

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने मौसम को लेकर कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। आइए देखते है किन-किन जगहों पर बारिश होने वाली है।

IMD चंडीगढ़ के अनुसार, आज यानि रविवार को हरियाणा के फतेहाबाद और सिरसा जिले को छोड़ बाकी सभी 20 जिलों में बारिश के आसार हैं। इस दौरान कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हो सकती है। पिछले 10 दिनों से हरियाणा के कई जिलों में लगातार बारिश के कारण जलभराव हो गया है।  यमुनाननगर, कुरुक्षेत्र, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी के कई गांवों में जलभराव है और घरों में भी पानी घुसा हुआ है।Haryana Weather 

मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ का कहना है कि इस समय बंगाल की खाड़ी से लेकर उत्तर और मध्य भारत तक मानसून ट्रफ एक्टिव है। राजस्थान तथा पंजाब पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिस कारण हरियाणा की तरफ अरब सागर से नमी वाली हवाएं आ रही हैं। इसके चलते कल बारिश के आसार बने रहेंगे।

विभाग के अनुसार, हरियाणा में 8 सितंबर को 10 जिलों कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, भिवानी, सिरसा, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पलवल, नूंह में कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है। जींद, हिसार, रोहतक, फतेहाबाद, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, झज्जर, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर में हल्की बारिश की उम्मीद है।Haryana Weather 

मौसम विभाग द्वारा 9 सितंबर को यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।  यहां गरज- चमक के साथ बारिश की संभावना है. चरखी दादरी, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर, गुरुग्राम और नूंह में मौसम साफ रहेगा।  जींद, पलवल, पंचकूला, रोहतक और फरीदाबाद के अलावा कैथल, कुरुक्षेत्र, पानीपत व सोनीपत में हल्की बारिश के आसार बने रहेंगे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now