Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने मौसम को लेकर कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। आइए देखते है किन-किन जगहों पर बारिश होने वाली है।
हरियाणा के 20 जिलों में आज हल्की बारिश का अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ (IMD) का कहना है कि हिसार और फरीदाबाद में मौसम साफ रहेगा। वहीं कल यानी 5 सितंबर को हरियाणा के करनाल जिले में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हरियाणा में आज सुबह का तापमान 25°C है। हरियाणा में सुबह बारिश की संभावना 0% है. हवा की गति 5km/h रहेगी, जबकि अंबाला जिले में सुबह का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। Haryana Weather
वहीं मौसम विभाग ने 7 सितंबर के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, जबकि 8 सितंबर को अंबाला, यमुनानगर, करनाल में बारिश का येलो अलर्ट है. बता दें कि आज सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़,रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा. जबकि फरीदाबाद, पलवल, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, कुरूक्षेत्र, पंचकुला में कुछेक स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा अंबाला, यमुनानगर, करनाल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इसी प्रकार का मौसम 9 सितंबर को भी बना रहेगा।Haryana Weather














