Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी की है। आइए देखते है आज किन-किन जगहों पर बारिश होने वाली है।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
11 सितंबर,2025 :
मौसम पूर्वानुमान :- मानसून टर्फ़ श्री गंगानगर, बरेली, बाराबंकी, देहरी, पुरुलिया, दीघा होते हुए उत्तरपूर्व बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है तथा हिमाचल प्रदेश पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बने होने के कारण नमी वाली हवाएं तराई वाले क्षेत्रों तथा हिमालय की तलहटियों की तरफ चलने से राज्य में मानसून की सक्रियता में 16 सितम्बर तक कमी बने रहने से राज्य में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है।Haryana Weather
इस दौरान उत्तर क्षेत्र के जिलों (अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत) में आंशिक बादलवाई व कहीं कहीं हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है परंतु राज्य के पश्चिमी क्षेत्र के जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखीदादरी, जींद, रोहतक, झज्जर) तथा दक्षिणी क्षेत्र के जिलों (महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद, पलवल) जिलों में वातावरण में नमी की अधिकता व तापमान में हल्की बढ़ोतरी से बीच बीच में आंशिक बादलवाई तथा कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। परंतु 16 सितंबर के बाद मानसून की सक्रियता एक बार फिर से बढ़ने की संभावना बन रही है। Haryana Weather
##########$$$####
डॉ मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार














