Haryana Weather  : हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम, जाने मौसम विभाग की ताजा अपडेट 

On: September 12, 2025 8:21 AM
Follow Us:

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी की है। आइए देखते है आज किन-किन जगहों पर बारिश होने वाली है।

हरियाणा में आज यानि शुक्रवार को 5 जिलों पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अंबाला और करनाल जिलों में बादलवाई के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।  बाकी जिलों जींद, कैथल, भिवानी, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, चरखी दादरी, रोहतक, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नूंह और पलवल में मौसम पूरी तरह से साफ रहने का अनुमान है।  मौसम विभाग के अनुसार, 16 सितंबर के बाद फिर से मानसून सक्रिय होगा।Haryana Weather 

हिसार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ का कहना है कि 16 सितंबर के बाद हरियाणा में फिर से बारिश के आसार बन रहे हैं, क्योंकि मानसून टर्फ श्रीगंगानगर, बाराबांकी, बरेली, देहरी, पुरुलिया, दीघा होते हुए उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है।  हिमाचल प्रदेश पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, इसके चलते नमी वाली हवाएं तराई वाले क्षेत्रों तथा हिमालय की तलहटी की तरफ चलेंगी।  इसलिए हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है।

हरियाणा में आज और कल कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं, इनमें पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत और जींद जिले शामिल हैं।  इसके अलावा, बाकी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।  अगले 2 दिन 15 सितंबर तक इसी तरह से मौसम रहने की संभावना है।  Haryana Weather 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now