Haryana Weather: हिसार में सबसे ठंडी रात, भिवानी सबसे गर्म, और हवा खतरनाक! Haryana का AQI रिपोर्ट पढ़िए पूरी

On: November 23, 2025 8:30 AM
Follow Us:
Haryana Weather: हिसार में सबसे ठंडी रात, भिवानी सबसे गर्म, और हवा खतरनाक! Haryana का AQI रिपोर्ट पढ़िए पूरी

Haryana Weather: हरियाणा में आज वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में कल की तुलना में करीब 70 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। राज्य का सिवानी शहर आज सबसे प्रदूषित शहर बना हुआ है और यह देश के टॉप 10 प्रदूषण वाले शहरों में नौवें स्थान पर है, जहां AQI 543 दर्ज किया गया। सुबह 6:23 बजे हरियाणा का औसत AQI 363 रहा, जो कल के मुकाबले बेहतर स्थिति दर्शाता है। हालांकि, अधिकांश शहरों में हवा अभी भी खतरनाक श्रेणी में है। रोहतक में AQI 528, फरीदाबाद में 482, सोनीपत में 478, और करनाल में 411 दर्ज किया गया। पलवल, पानीपत, मानेसर और गुरुग्राम सहित कई शहरों में भी हवा खतरनाक श्रेणी में बनी हुई है।

कुछ शहरों में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में है। चरखी दादरी में AQI 300, जींद 292, सरसोली 290 और हिसार 281 दर्ज किया गया। इसके अलावा कुरुक्षेत्र, मांडीखेड़ा, कैथल, नारनौल, यमुनानगर और फतेहाबाद में भी हवा गंभीर श्रेणी में है। सिरसा, पंचकूला और अंबाला में AQI 200 से नीचे है। इनमें पंचकूला में 171, अंबाला में 183 और सिरसा में 196 दर्ज किया गया है। इसका मतलब है कि इन शहरों में हवा अपेक्षाकृत बेहतर है, लेकिन वायु गुणवत्ता अभी भी सावधानी की मांग करती है।

दिन और रात का तापमान

मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार कल दिन में भिवानी प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 28.3 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि पंचकूला सबसे ठंडा रहा, 24.5 डिग्री के साथ। रात में हिसार सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 8.5 डिग्री था, वहीं फरीदाबाद में रात का तापमान 12.2 डिग्री रहा, जो सबसे अधिक था। करनाल, नारनौल, भिवानी, गुरुग्राम, कैथल, महेंद्रगढ़, पंचकूला और सिरसा में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।

मौसम का पूर्वानुमान

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार 23 नवंबर तक हरियाणा का मौसम मुख्यतः शुष्क लेकिन परिवर्तनशील रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से दिन के तापमान में हल्की गिरावट और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है। हवा की गति हल्की रहेगी और नमी बढ़ने से कुछ क्षेत्रों में सुबह हल्की धुंध भी रह सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने का अनुमान है। आने वाले दिनों में भी तापमान में मामूली गिरावट के साथ सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ेगा।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now