Haryana Weather Alert : हरियाणा के इन शहरों मे शीतलहर का अलर्ट, यहां देखें पूर्वानुमान

On: November 12, 2025 8:35 PM
Follow Us:
IMD Weather Forecast

Haryana Weather Alert : हरियाणा में नवंबर की शुरुआत के साथ ही सर्दी ने तेजी से अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। पिछले कुछ दिनों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। सुबह और शाम के समय चल रही ठंडी हवाओं ने लोगों को कंपकंपा दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है, जिसके चलते हरियाणा के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

जानिए अगले दिन कैसा रहेगा मौसम: हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि फिलहाल प्रदेश में मौसम 15 नवंबर तक सामान्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर और उत्तर-पश्चिमी दिशा से हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलेंगी, जिससे सुबह-शाम ठंड और अधिक महसूस होगी। उन्होंने बताया कि हवा के असर से दिन का तापमान मामूली रूप से बढ़ सकता है, लेकिन रात के समय ठिठुरन और बढ़ेगी।Haryana Weather Alert

अगले सप्ताह गिरेगा तापमान: कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को भी चेताया है कि बदलते तापमान को देखते हुए फसलों की सिंचाई और सुरक्षा के उपाय समय पर करें ताकि ठंड से होने वाले नुकसान से बचा जा सके।मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले सप्ताह में न्यूनतम तापमान और नीचे जा सकता है तथा प्रदेश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में कोहरे की शुरुआत भी हो सकती है। ऐसे में लोगों को रात और सुबह के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।Haryana Weather Alert

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now