Haryana: हिंदू सम्मेलन की तैयारी तेज, सेक्टर छह शिव मंदिर में बैठक कर गठित की समिति

On: February 2, 2026 10:11 AM
Follow Us:

Haryana:धारूहेड़ा :शहर की उद्यम सिंह बस्ती में प्रस्तावित हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को सेक्टर छह स्थित शिव मंदिर परिसर में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। स्थानीय स्तर पर समाज के लोगों की सक्रिय भागीदारी के साथ हुई इस बैठक में कार्यक्रम को व्यापक और व्यवस्थित रूप देने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से एक आयोजन समिति का गठन किया गया। समिति में प्रदीप, अजय त्रिपाठी, संजय, कंवर सिंह, लक्ष्मण, लाला राम, सुनील, महेंद्र और रमेश को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा नगर संयोजक सुभाष भी बैठक में मौजूद रहे और उन्होंने समिति के गठन तथा आगे की कार्ययोजना पर अपने विचार रखे।

समिति सदस्यों ने कहा कि 8 फरवरी को आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now