Haryana: मांगों को लेकर बार विरोध् करने के बावजूद को सुनवाई नहीं करने पर इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय रेवाड़ी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की आईजीयू इकाई के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जमकर प्रदर्शन किया। इतना ही नही विद्यार्थियों ने कुलपति भवन पर ताला जड़ दिया तथा करीब छह घंटे उसे बंधक बनाए रखा।
अभाविप कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों की मांगों को लेकर इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय रेवाड़ी में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया। गुस्साए अभाविप कार्यकर्ताओं ने कुलपति जेपी यादव का पुतला भी जलाया। Haryana

अभाविप की आईजीयू इकाई के अध्यक्ष विनीत कुमार ने बताया कि अभाविप कार्यकर्ता जब मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय पहुंचे तो प्रशासन ने छह घंटे तक विद्यार्थियों को कुलपति से नहीं मिलने दिया। जब अभाविप कार्यकर्ताओं ने वीसी बिल्डिंग के गेट पर ताला जड़ दिया तो कुलपति जेपी यादव को विद्यार्थियों के सामने आना पड़ा।
भूख हडताल की चेतावनी: अभाविप प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य विकास ने बताया कि यदि दो दिन के अंदर हमारी सभी समस्याओं का निवारण नहीं होता है तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भूख हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर प्रवेश, पूजा, अनीशा, मनीषा, विकास, निखिल, किशन, सात्विक आदि विद्यार्थी मौजूद रहे।Haryana
विद्यार्थियों ने बताया कि तीन सालों से विश्वविद्यालय में कोई कार्य नहीं कराया गया है। अभाविप जिला संयोजक तरुण यादव ने बताया कि विश्वविद्यालय में एलएलएम को पिछले कुछ सालों से बंद कर दिया गया है, जिससे विद्यार्थी प्राइवेट सेक्टर में पढ़ने के लिए मजबूर हो रहे हैं। नए कोर्स भी बढाए जा रहे हैं।

















