Haryana: 105 पेटी शराब के साथ 3 शराब तस्कर दबोचे, दो गाडी जब्त

On: September 22, 2024 1:03 PM
Follow Us:
105 पेटी शराब के साथ दो शराब तस्कर दबोचे, दो गाडी जब्त

Haryana : अवैध शराब की तस्करी का खेल नही थम रहा है। चुनावों के चलते शराब की तस्करी ओर खेल ओर बढ गया है। अपराध अनुसंधान शाखा धारूहेड़ा ने रविवार सुबह सुबह धारूहेड़ा से गुरूग्राम ले जाते हुए  3  तस्करो को काबू करके दो कार जब्त कारें जब्त की है। टीम ने उनके पास से 105 शराब की पेटी बरामद की है।

थाना धारूहेड़ा सीआइए को मुखबीर से सूचना मिली थी धारूहेड़ा के खलियावास मोहल्ला के रहने वाले सचिन, मानेसर के गांव नेनवाल के रहने वाले सोरभ व मनजीत अवैध शराब तस्करी करते हैं। वे रविवार को सवीन वाईन्स गाँव निगानियावास शराब ठेके से शराब भरकर दो कारोंं से धारूहेड़ा से मानेसर जाएंगी।Haryana

105 पेटी शराब के साथ दो शराब तस्कर दबोचे, दो गाडी जब्त

105 पेटी शराब के साथ दो शराब तस्कर दबोचे, दो गाडी जब्त

टीम ने की सूचना पर आबकारी विभाग से निरीक्षक धीरेंद्र को मोके पर बुलाया गया तथा मसानी बेराज पर नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी। हाईवे पर बोलरो व मारूति कार को रूकवाकर चैक किया तो दोनो कारों में 105 पेटी अवैध शराब मिली। जब उसने पूछताछ की तो वह शराब के बारे मे कोई कागजात नही दिखा पाए।

पुलिस ने दोनो गाडियों व शराब को जब्त कर कार मे सवार सोरभ, सचिन व मनजीत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now