Haryana tourist place: हरियाणा वाले छोड़ो शिमला मनाली! हरियाणा की इन बेहद खूबसूरत जगह पर जाओ घूमने

On: May 3, 2025 8:52 PM
Follow Us:
Haryana tourist place People of Haryana leave Shimla Manali! Visit these very beautiful places of Haryana

अगर आप छुट्टियों में कम खर्च में घूमने की सोच रहे हैं तो हरियाणा का मोरनी हिल्स आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है। यहां जाकर आप न सिर्फ प्राकृतिक खूबसूरती का लुत्फ उठा सकते हैं। बल्कि एक ही दिन में आकर वापस भी जा सकते हैं। इससे आपका रहने का खर्च भी बचेगा और यात्रा भी यादगार बन जाएगी।

हरियाणा का अनोखा हिल स्टेशन

पंचकूला जिले में स्थित मोरनी हिल्स हरियाणा का एकमात्र हिल स्टेशन है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती शिमला, मनाली और नैनीताल जैसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों को भी चुनौती देती है। यह जगह दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा के आसपास रहने वाले लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ वीकेंड बिताने यहां आते हैं।

प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग है मोरनी हिल्स

अरावली पहाड़ियों के बीच स्थित मोरनी हिल्स 1220 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां का शांत वातावरण और हरियाली पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती है। प्रकृति प्रेमी यहां हिमालयन बुलबुल, ओरिएंटल टर्टल जैसे पक्षियों की दुर्लभ प्रजातियां भी देख सकते हैं। इसके अलावा एडवेंचर पार्क में आप बोटिंग, ट्रैकिंग, रोप क्लाइंबिंग और कमांडो नेट जैसी एक्टिविटीज का भी मजा ले सकते हैं।

मोरनी हिल्स से थोड़ी ही दूरी पर स्थित टिक्कर ताल में दो खूबसूरत झीलें हैं। जहां आप परिवार या दोस्तों के साथ फुर्सत के पल बिता सकते हैं। यहां का शांत वातावरण और प्राकृतिक खूबसूरती यात्रा के अनुभव को और भी खास बना देती है।

ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों की भरमार
मोरनी हिल्स घूमने के दौरान आप ऐतिहासिक ठाकुर द्वार मंदिर भी जा सकते हैं। जिसका निर्माण दसवीं शताब्दी में पांडवों ने करवाया था। इसके अलावा नाडा साहिब गुरुद्वारा भी एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। जो घग्गर-हकरा नदी के तट पर स्थित है। यहां से मोरनी का ऐतिहासिक किला भी देखने लायक है। जहां से आप आसपास के प्राकृतिक नजारों का अद्भुत नजारा देख सकते हैं।

दिल्ली और चंडीगढ़ से आसान पहुंच
दिल्ली से मोरनी हिल्स की दूरी करीब 252 किमी है, जिसे आप पांच से छह घंटे में तय कर सकते हैं। वहीं चंडीगढ़ से यह खूबसूरत जगह सिर्फ 1 घंटे की दूरी पर स्थित है। यह स्थान दिल्ली-एनसीआर और पंजाब-हरियाणा के लोगों के लिए एक आदर्श सप्ताहांत गंतव्य बनाता है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now