फरीदाबाद। एन बी एम कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोहना में आइकोनिक अचीवर अवार्डी सत्यवीर धनखड़ का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन एवं वरिष्ठ समाजसेवी जगदेव अत्री ने बताया कि धनखड़ लंबे समय से विद्यालय के विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को निशुल्क खेल प्रशिक्षण उपलब्ध करवा रहे हैं। Haryana Sports News
उनके मार्गदर्शन से ग्रामीण आंचल के विद्यार्थी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर लगातार पदक जीत रहे हैं और स्कूल, गांव व जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। Haryana Sports News
वरिष्ठ समाजसेवी एवं एडवोकेट नरेंद्र अत्री (पूर्व प्रत्याशी, पृथला विधानसभा) ने कहा कि सत्यवीर धनखड़ को डिप्टी स्पीकर हाल, कांस्टीट्यूशन क्लब दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री विनीता मलिक और पूर्व संयुक्त सचिव लोकसभा संजीव शर्मा द्वारा आइकोनिक अचीवर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उनकी अथक मेहनत और खेल अनुभव का परिणाम है, जो हरियाणा और फरीदाबाद जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है। धनखड़ जाति-धर्म से ऊपर उठकर सभी खिलाड़ियों को तराशते हुए उन्हें राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने के लिए प्रेरित करते रहते हैं।
स्कूल के प्रिंसिपल लोकेश शर्मा ने कहा कि धनखड़ का यह सम्मान पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। वह खिलाड़ियों को खेल ज्ञान के साथ-साथ हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। इसी का परिणाम है कि ग्रामीण क्षेत्र का यह विद्यालय आज खेलों में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है और विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक व ट्रॉफी जीतकर नई पहचान बना रहा है।
इस स्वागत समारोह में अध्यापक इंद्राज सिंह, चरण सिंह, बबीता शर्मा, शशि शर्मा, आरती, मंजू कौशिक, संध्या, कविता, चंचल, शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षक हेमराज, भारती भारद्वाज, काजल, सुनीता और अंजू सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

















