Haryana : हरियाणा के लाल ने गाड़े झंडे, ऑल इंडिया स्ट्रांग मैन का खिताब किया अपने नाम

On: September 23, 2025 10:32 AM
Follow Us:

Haryana : हरियाणावासियों के लिए ख़ुशी की खबर है। अंबाला कैंट के रामकिशन कॉलोनी निवासी अशफाक अली ने ऑल इंडिया पुल पावर चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर स्ट्रांग मैन का खिताब अपने नाम किया।

ख़बरों की माने तो, अशफाक ने पावर लिफ्टिंग की बेंच प्रेस स्पर्धा में 110 किलोग्राम वजन उठाकर जूनियर कैटेगरी में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने डेडलिफ्ट में 230 किलोग्राम वजन उठाकर जूनियर कैटेगरी में एक और स्वर्ण पदक जीता। Haryana

जानकारी के अनुसार, यह प्रतियोगिता 21 सितंबर 2025 को पंजाब के रोपड़ में आयोजित हुई थी। अंबाला लौटने पर अशफाक का द रॉक जिम में जोरदार स्वागत किया गया। अशफाक ने बताया कि उन्होंने पिछले छह वर्षों में वेटलिफ्टिंग और बॉडी बिल्डिंग में 48 स्वर्ण, 5 कांस्य और 4 रजत पदक जीते हैं। उन्होंने 2019 और 2021 में अपनी वेट कैटेगरी में मिस्टर अंबाला का खिताब हासिल किया था। साथ ही 2021 में मिस्टर पंचकूला प्रतियोगिता में रजत पदक भी जीता। Haryana ​​​​​​​

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now