Haryana: हरियाणा में बिकी 5 लाख से ज्यादा रुपये की ये भैंस, खासियत जान हो जाएंगे हैरान

On: March 19, 2025 4:50 PM
Follow Us:

Haryana: हरियाणा की भैंसों का देशभर में बोलबाला है। आज हम आपको नारनौल की मुर्रा नस्ल की भैंस के बारे में बताने जा रहे हैं जो 5.11 लाख रुपये में बिकी है। इस भैंस की खासियत है कि यह रोजाना 25 लीटर दूध देती है। ये मुर्रा भैंस पशुपालन विभाग की कई प्रतियोगिताओं में इनाम जीत चुकी है। इस भैंस को खरीदने के लिए नोएडा के पशुपालक अनिल यादव चिंडालिया गांव पहुंचे।

चिंडालिया गांव के किसान विक्रम लांबा ने बताया कि इस भैंस का यह तीसरा ब्यांत है। उसने भैंस को उच्च गुणवत्ता वाला चारा और पोषक आहार दिया। इससे भैंस की दूध देने की क्षमता और बढ़ गई। इससे भैंस की चर्चा आसपास के गांवों में होने लगी। इससे भैंस चोरी होने का डर था। लेकिन जब अनिल यादव को इसके बारे में पता लगा तो उन्होंने भैंस खरीदने की इच्छा जताई।

3 बार लगातार आकर चेक किया दूध

पशुपालन विभाग की ओर से आयोजित ज्यादा दूध दने की कई प्रतियोगिताएं यह भैंस जीत चुकी है। इसके चलते ही उसकी भैंस की पहचान थी।

अनिल यादव ने 3 बार लगातार आकर भैंस का दूध चेक किया है। इसमें तीनों बार भैंस ने सुबह और शाम के समय 25-26 लीटर तक दूध दिया। दूध चेक करने के बाद ही भैंस के इतने दाम लगाए हैं।

चोरी होने के डर से भैंस बेची

विक्रम सिंह ने बाताया कि वह बहुत साधारण किसान है। उसने भैंस को दूध के लिए पाल रखा था। भैंस अच्छा दूध देती थी, इसलिए इसकी ज्यादा कीमत लग रही थी। आस पड़ोस के गावों में भी इसका नाम था। ऐसे में भैंस चोरी होने या बीमारी होने का डर लगा रहता था। वह भैंस को बेचना नहीं चाहता थै लेकिन चोरी के डर से उसने भैंस बेची है।

गांव में लगी भीड़, हर कोई भैंस देखने उमड़ा

भैंस को 5 लाख 11 हजार रुपये में बेचा है। जैसे ही लोगों को भैंस बेचने की जानकारी मिली तो आसपास के गांवों के लोग भी चिंडालियां गांव पहुंच गए। ग्रामीणों में इस बात को लेकर काफी उत्साह था कि आखिर ये भैंस इतनी महंगी क्यों बिकी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now