Haryana: रेवाड़ी मेंं शोरूम धू धू कर जला, 10 लाख का सामान जलकर राख

On: June 12, 2024 11:07 PM
Follow Us:

Haryana: गर्मी के चलते आगजनी की वारदातें नही थम रही है। हर दिन कहीं न कही आग (Fire in Bawal) लगने की मामले आ ही जाते है। कल भिवाड़ी में भयंकर आग लगी थी बुधवार को बावल कस्बा में एक कपड़े के शोरूम में धू धू कर जल गया

शोरूम मालिक सुनील कुमार ने बताया कि उसने नैहचाना रोड पर तंवर राजपूती शोरूम खोला हुआ हैं।। दोपहर 1 बजे के करीब शोरूम की तीसरी मंजिल पर आग लग गई। पहले धुआं निकलता हुआ दिखाई दी और कुछ सेकेंड में ही खिड़की के शीशे टूटकर गिरने लगे।

 

लपटे देख मची अफरा तफरी: आग की लपटें बाहर निकलती देख पहले आस पास के दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई। पहले लोगो ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की। इसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया।

10 लाख का हुआ नुकसान: शोरूम मालिक सुनील कुमार शोरूम के फर्स्ट और सेकेंड फ्लोर पर रखा सामान बच गया, लेकिन थर्ड फ्लोर पर रखे करीब 10 लाख रुपए का माल राख बन गया।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now