Haryana Sarpanch Elections: हरियाणा में सरपंच, पंच और ब्लॉक समिति के उपचुनाव की घोषणा, देखें पूरी जानकारी

On: May 16, 2025 5:52 PM
Follow Us:
Haryana Sarpanch Elections: Announcement of by-elections for Sarpanch, Panch and Block Committee in Haryana, see full details

Haryana Sarpanch Elections: हरियाणा में पंचायती राज अधिनियम के तहत सरपंच, पंच और ब्लॉक समिति के रिक्त पदों के लिए आम / उप चुनाव की घोषणा कर दी गई है।

निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने बताया कि मतदान 15 जून को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे की समयावधि में करवाया जाएगा। जारी अधिसूचना के अनुसार 24 मई से 30 मई तक (25 व 29 मई को अवकाश) नामांकन पत्र दाखिल होंगे।

नामांकन पत्र सुबह 10 बजे से सायं तीन बजे तक दाखिल किए जाएंगे, 31 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। दो जून तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे और इसी दिन दोपहर बाद उम्मीदवार को चुनाव चिन्ह आबंटित कर दिए जाएंगे। 15 जून को मतदान के उपरांत मतगणना का कार्य होगा और उसी समय परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now