Haryana: सचिन ने HCS परीक्षा उत्तीर्ण कर गांव का नाम किया रोशन

On: June 23, 2024 3:20 PM
Follow Us:

Haryana: रेवाड़ी: ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। रेवाड़ी के बालधन कलां के रहने वाले सचिन ने हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा (HCS) की सफलता प्राप्त की है।

सचिन को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी का पद मिला है । सचिन के पिता अशोक ने बताया कि वे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नेहरूगढ़ में तथा माता प्राइमरी स्कूल लूला अहीर में कार्यरत है।

सचिन ने दसवीं की परीक्षा 2016 में आरपीएस स्कूल रेवाड़ी से तथा 2018- 2022  में आईआईटी वाराणसी से मैकेनिकल  में बीटेक पास की। उनकी नियुक्ति पर लखपत, देशराज, राजेंद्र सिंह, अशोक आदि ने बधाई दी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now