Haryana Roadways: हरियाणा रोडवेज की बसों का अपडेटेड टाइम टेबल हुआ जारी, जानें नया शेड्यूल

On: November 30, 2025 3:41 PM
Follow Us:
Haryana Roadways: हरियाणा रोडवेज की बसों का अपडेटेड टाइम टेबल हुआ जारी, जानें नया शेड्यूल

Haryana Roadways ने अपनी विभिन्न रूटों पर चलने वाली बसों का नया टाइम टेबल जारी कर दिया है। यात्रा करने से पहले यात्रियों को समय सारिणी जरूर देखनी चाहिए ताकि यात्रा सुगम और आरामदायक हो सके।

कुरुक्षेत्र से दिल्ली और लुधियाना की सुपरफास्ट सेवा

कुरुक्षेत्र से दिल्ली और लुधियाना के लिए HVAC सुपरफास्ट बस सेवा चलती है। कुरुक्षेत्र से दिल्ली के लिए बस सुबह 7:30 बजे और दिल्ली से लुधियाना के लिए दोपहर 12 बजे बसें चलती हैं। मार्ग में पानीपत, करनाल, अम्बाला कैन्ट जैसे प्रमुख स्टेशन आते हैं।

हिसार से हांसी और दिल्ली के लिए बस सेवा

हिसार उपकेंद्र से हांसी, दिल्ली और सिरसा के लिए बस सेवा उपलब्ध है। हांसी से सुबह 3:50 बजे बस चलती है, जबकि दिल्ली से सिरसा के लिए सुबह 7:20 बजे बस उपलब्ध होती है। ये रूट महम, रोहतक और बहादुरगढ़ होते हुए गुजरता है।

कैथल से यमुनानगर और हरिद्वार की सुपरफास्ट सेवा

कैथल से यमुनानगर और हरिद्वार के लिए सुपरफास्ट बस सेवा उपलब्ध है। कैथल से सुबह 5:50 बजे बस चलती है और हरिद्वार पहुंचने का समय सुबह 11:30 बजे है। वापसी में हरिद्वार से दोपहर 12 बजे बस शुरू होती है।

पानीपत से दिल्ली और हरिद्वार की रात्रि सेवा

पानीपत से दिल्ली होते हुए हरिद्वार के लिए रात्रि सेवा भी चलती है। दिल्ली से शाम 6:30 बजे बस रवाना होती है और हरिद्वार पहुंचने का समय रात 12:15 तक होता है।

सिरसा से अमृतसर स्वर्ण मंदिर एक्सप्रेस

सिरसा से अमृतसर के लिए स्वर्ण मंदिर एक्सप्रेस सेवा उपलब्ध है। सिरसा से सुबह 9:30 बजे बस चलती है और अमृतसर पहुंचने का समय लगभग शाम 4:50 बजे है। वापसी में अमृतसर से सुबह 6:22 बजे बस रवाना होती है।

अन्य प्रमुख रूट

फतेहाबाद से हिसार, सालासर बालाजी तक बसें चलती हैं। पलवल से रेवाड़ी और श्रीखाटूश्यामजी के लिए भी सुपरफास्ट बस सेवा उपलब्ध है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now