Haryana: रेवाडी पुलिस को मिली बड़ी सफलता -शातिर चोर 21 लाख के जेवरात के साथ काबू

On: March 11, 2026 8:36 PM
Follow Us:

 

Haryana : रेवाडी पुलिस ने 25 फरवरी को गांव मंदोला में दिन दहाड़े एक मकान से करीब 21 लाख रुपये के जेवरात व बाइक चोरी करने के मामले में एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में विशेष सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जिला महेंद्रगढ़ के नारनौल के मोहल्ला मिसरवाड़ा निवासी मुकेश उर्फ रिशु के रूप में हुई हैं।Haryana

 

 

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 21 लाख रुपये की कीमत की 3 सोने की अंगूठी, 4 सोने के कड़े, 2 सोने के मंगलसूत्र, 1 जोड़ी सोने के टॉप्स, 1 जोड़ी सोने की झुमकी. 1 चांदी की अंगूठी, 1 जोड़ी चांदी की पाजेब, 5 पैकेट आर्टिफिशियल जेवरात, 1 चोरी की बाइक व वारदात में प्रयोग की गई 1 बाइक को बरामद कर लिया है।

डीएसपी ट्रैफिक श्री पवन कुमार ने वीरवार को प्रेसवार्ता में बताया कि गत 26 फरवरी को गांव मंदोला निवासी सरोज देवी ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह 25 फरवरी को अपने बेटे व पुत्रवधु के साथ सुबह करीब 10 बजे राजस्थान के जैतपुर धाम में दर्शन के लिए गई थी।

लगभग साढ़े 12 बजे वापस आने पर घर का ताला खोलकर अंदर जाकर देखा, तो घर में रखी अलमारियों के ताले खुले हुए पाए गए। घर के चारो कमरों का सामान बिखरा हुआ था। चोर मकान से तीन सोने की अंगूठी, चार सोने के कड़े, दो सोने के मंगलसूत्र, चांदी की पाजेब, एक जोड़ी सोने के टॉप्स, घर के बाहर खड़ी बाइक व नकदी चोरी कर ले गए।

जिस पर पुलिस ने महिला की शिकायत पर थाना खोल में चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने मामले में संलिप्त एक शातिर चोर आरोपी जिला महेंद्रगढ़ के नारनौल के मोहल्ला मिसरवाड़ा निवासी मुकेश उर्फ रिशु को गिरफ्तार करने में विशेष सफलता हासिल की है।

 

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 21 लाख रुपये की कीमत की 3 सोने की अंगूठी, 4 सोने के कड़े, 2 सोने के मंगलसूत्र, 1 जोड़ी सोने के टॉप्स, 1 जोड़ी सोने की झुमकी, 1 चांदी की अंगूठी, 1 जोड़ी चांदी की पाजेब, 5 पैकेट आर्टिफिशियल जेवरात, 1 चोरी की बाइक व वारदात में प्रयोग की गई 1 बाइक को बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा मामले में संलिप्त एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

आरोपी के खिलाफ अन्य मामले

आरोपी मुकेश उर्फ रिशु के खिलाफ पहले भी जिला महेंद्रगढ़ के नारनौल के थाना शहर व महिला थाना में मारपीट, अपहरण, स्नैचिंग, एनडीपीएस एक्ट व पोक्सो एक्ट के 8 मामले दर्ज है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now