Haryana: राजस्थान के युवक से रेवाड़ी में ठगी

On: June 18, 2024 12:19 PM
Follow Us:

Haryana: राजस्थान के एक कर्मचारी के साथ रेवाड़ी में ठगी हो गई। शातिर बदमाश ने ATM कार्ड बदलकर 11 हजार की ठगी की है। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

बता दे कि राजस्थान के अलवर जिले में राजगढ़ के रहने वाले मंगल ने बताया कि (ATM Card)वह बावल की एक कंपनी में कार्यरत हैं। वह फिलहाल सुठाना गांव में किराये रह रहा है। वह मंगलवार को वह किसी काम से रेवाड़ी आया हुआ था।

 

ATM

जब वह रेवाड़ी में एटीएम बूथ पर पैसे निकालने गया तो दो युवको ने उसकी सहायता करने का झांसा देकर कार्ड बदल लिया ।

मैसेज आन पर ठगी का पता लगा: दोनों आरोपियों ने उसका पासवर्ड  (Pasword)देखा और फिर सहायता करने का बात कहते हुए उसका कार्ड बदल दिया। जब उसके पास पैसे कटने के मैसेज आने लग गए तो उसकी नींद उड गई। शातिर ने उसके खाते से 11 हजार रुपए निकाले गए। इसके बाद आरोपियों ने कई बार ट्रांजैक्शन की।

पैसे निकलने का मैसेसे आते ही उसने तुरंत अपना खाता बंद करा दिया। मंगल सिंह ने इसकी सूचना Rewari Police  को दी । मॉडल टाउन थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now