Haryana Rain Alert: हरियाणा में आज यानी शनिवार को मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते राजधानी चंडीगढ़ समेत सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं कल यानी 22 जून से प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी है। यह भारी बारिश 26 जून तक जारी रह सकती है।
मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, रेवाडी, झज्जर, गुरूग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत,
पानीपत में बारिश होने की संभावना है।
वहीं प्रदेश के कैथल, महेंद्रगढ़, रोहतक, जींद, भिवानी और चरखीदादरी में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इस दौरा न आंधी/बिजली गिरने की संभावना है।
हरियाणा में कल से शुरू होगी भारी बारिश
वहीं मौसम विभाग ने कल यानी 22 जून को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, कैथल, महेंद्रगढ़, रेवाडी, झज्जर, गुरूग्राम, मेवात,
पलवल,फरीदाबाद,रोहतक,सोनीपत,पानीपत,भिवानी,जींद,चरखी दादरी में बारिश हो सकती है।
वहीं सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कैथल में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
इसके अलावा चंडीगढ़, करनाल, झज्जर, गुरुग्राम, रोहतक, सोनीपत, पानीपत में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।














