Haryana Rain Alert: हरियाणा में अगले दो घंटों में झज्जर, बहादुरगढ़ और हांसी समेत इन 56 जगहों पर शुरू होगी बारिश, जारी हुआ अलर्ट

On: July 1, 2025 6:52 AM
Follow Us:
Haryana Rain Alert Rain will start at these 56 places in Haryana in the next two hours, alert issued

Haryana Rain Alert: हरियाणा में मौसम विभाग ने आज यानी मंगलवार को बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार का कहना है कि प्रदेश में अगले दो से तीन घंटों में बारिश शुरू होने वाली है। यह अलर्ट सुबह 6.05 बजे जारी किया गया है।

जिसमें कहा गया है कि अगले तीन घंटों में झज्जर, बहादुरगढ़, बेरी, सांपला, रोहतक, हांसी, नारनौंद, खरखोदा, सोनीपत, गन्नौर,महम, गोहाना, जुलाना, इसराना, सफीदों, जींद, पानीपत, असंध, नरवाना, गुहला, टोहाना ब्लॉक में हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश संभावित है।

इसके अलावा  फिरोजपुर झिरका, पुनहाना, नूंह, होडल, हथीन,पलवल, फरीदाबाद, तावडू, सोहना, गुरुग्राम, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, पटौदी, मातनहेल, बवानीखेड़ा, हिसार, फतेहाबाद,सोनीपत, समालखा, बापौली, घरौंदा, करनाल,इंद्री, नीलोखेड़ी, रादौर इसराना,रतिया, कलायत, थानेसर, शाहाबाद, बराड़ा , गुहला, जगाधरी, छचरौली, नारायणगढ़ ब्लाक में हवाओं और गरज चमक से साथ कहीं कहीं हल्की बारिश संभावित है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now