हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन REWARI ब्लॉक प्रधान बने शिव कुमार

On: July 22, 2024 7:05 AM
Follow Us:

REWARI:  यहां के गांव ढालियावास स्थित राजकीय प्राथमिक मॉडल संस्कृति पाठशाला में हरियाणा प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई।

 

जिसमें शिवकुमार को खंड प्रधान , नरेश शर्मा को सचिव की जिम्मेवारी सौंपी। जिला प्रधान नरेश चौहान ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई।

इस मौके पर राज्य उप प्रधान धर्मेंद्र यादव की अध्यक्षता में रेवाड़ी खंड की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया।इस मौके पर बतौर पर्यवेक्षक जिला प्रधान नरेश चौहान भी मौजूद रहे। चुनाव से पहले पूर्व प्रधान कविता सिंह चौहान ने अपने पद से त्यागपत्र दिया तथा नई कार्यकारिणी की शुभकामनाएं दी।

जिला कार्यकारिणी के चुनाव इसी सप्ताह में ही कराए जाएंगे। जिले की कार्यकारिणी बनाई जाएगी, वह राज्य स्तर के चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगी।

इस मौके ये रहे मौजूद: इस मौके मास्टर अमित कुमार, अनिल कुमार, सुषमा, दिव्या शर्मा, सुशील कुमार, राधा रानी, कविता रानी, दीपक कुमार, सुनीता कुमारी, नीतू कुमारी, विजय कुमार, संतोष गुप्ता, विनीता कुमारी, रेणु कुमारी, रविंद्र कुमार, प्रदीप आदि मौजूद थे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now