Haryana Pollution: हरियाणा का सबसे प्रदूषित शहर बना बहादुरगढ़, सांस लेना हुआ मुश्किल, एनएचएआई को नोटिस जारी

On: October 29, 2025 11:10 AM
Follow Us:
Haryana Pollution: हरियाणा का सबसे प्रदूषित शहर बना बहादुरगढ़, सांस लेना हुआ मुश्किल, एनएचएआई को नोटिस जारी

Haryana Pollution: हरियाणा का औद्योगिक शहर बहादुरगढ़ इस समय देश का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। मंगलवार को यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 347 दर्ज किया गया, जो “गंभीर” श्रेणी में आता है। लोगों को पूरे अक्तूबर महीने में सिर्फ पांच दिन ही साफ हवा नसीब हुई। बाकी दिन शहर रेड, ऑरेंज या यलो जोन में रहा।

दिवाली और छठ के बाद बढ़ा प्रदूषण

पर्यावरण रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर में छह दिन यलो, आठ दिन ऑरेंज और आठ दिन रेड जोन में बहादुरगढ़ की हवा रही। दिवाली और छठ पर्व पर हुई आतिशबाजी और कम हवा की गति के कारण प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ा। सोमवार को AQI 381 था जो मंगलवार को घटकर 347 हुआ, लेकिन स्थिति अब भी बेहद खतरनाक है।

लोगों की सेहत पर असर

स्मॉग की चादर में लिपटे शहर में सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन और थकावट की शिकायतें तेजी से बढ़ी हैं। नागरिक अस्पताल में ऐसे मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने चेतावनी दी है कि अगर हालात नहीं सुधरे तो दिल्ली की तरह बहादुरगढ़ में भी GRAP-III लागू करना पड़ सकता है।

कम हवा की रफ्तार से बढ़ी परेशानी

सोमवार रात को हवा की गति 10 से 14 किलोमीटर प्रति घंटा थी जिससे कुछ राहत मिली थी, लेकिन मंगलवार दोपहर बाद यह घटकर 4 से 8 किलोमीटर रह गई। कम हवा की रफ्तार से प्रदूषक कण ऊपर नहीं उठ पा रहे हैं जिससे प्रदूषण का स्तर और बढ़ गया।

राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एनएचएआई को नोटिस जारी करते हुए कहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग और सर्विस लेन पर उड़ती धूल प्रदूषण का मुख्य कारण है। बोर्ड ने निर्देश दिए हैं कि इन इलाकों में नियमित पानी का छिड़काव किया जाए। लापरवाही पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now