Rewari News: हरियाणा पुलिस के जवान को आया हार्ट अटैक

On: February 22, 2026 5:21 PM
Follow Us:

Rewari News: आजकल हार्ट अटैक के केस तेजी से बढते जा रहे है। जिसका कारण खान पान व कार्यशैली बताई जा रही है। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में बीमारी के चलते गांव पायगा निवासी मुकेश कुमार पुलिसकर्मी की मौत हो गई। वह रेवाड़ी में हरियाणा पुलिस में कार्यरत था।

 

मुकेश के चाचा शमशेर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 4 फरवरी को मुकेश को हार्ट अटैक आया था। उसका नारनौल के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने स्टेंट डालकर उसे छुट्टी दे दी थी। दो दिन पहले उसकी तबीयत बिगड गई उसे भर्ती करवाया गया लेकिन डाक्टर उसे बचा नहीं सके।Rewari News

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now