Haryana: ओपन स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता पंचकूला में 15 से

On: September 13, 2023 6:45 AM
Follow Us:

Haryana Sports news:  10वीं हरियाणा राज्य ओपन सीनियर और 8वीं हरियाणा राज्य ओपन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 15 से 17 सितंबर 2023 को पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में किया जाएगा।Rewari: नाला तोडने की फिराक में भिवाडी प्रशासन, हरियाणा पुलिस मुस्तैद

एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव राजकुमार मिटान ने बताया कि ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 10000 मीटर दौड़, 10000 मी वॉक रेस, 5000 मीटर दौड़ ,3000 मी, 1500 मी ,800 मी, 400 मी ,200 मी और 100 मीटर दौड़ का आयोजन किया जाएगा और जंप इवेंट में लॉन्ग जंप ,हाई जंप ,ट्रिपल जंप और पोलवाल्ट इवेंट का आयोजन किया जाएगा।Political News: राष्टीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला आज रेवाड़ी : अंबेडकर चौक पर कार्यकर्ताओं से होंगे रूबरू

इसके अलावा थ्रो इवेंट में शॉट पुट, डिस्कस थ्रो ,जैवलिन थ्रो ओर हैमर थ्रो का आयोजन किया जाएगा इसके अलावा हर्डल इवेंट में 100 मी, 110 मी, 400 मी तथा 3000 मी स्टेपल चेज इवेंट पुरुष व महिला वर्ग एवं जूनियर वर्ग के लड़कों के तथा लड़कियों के वर्ग के लिए आयोजित किए जाएंगे।

राजकुमार मिटान ने बताया कि सभी इवेंट एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया( ए एफ आई‌ )के नियमों अनुसार करवाए जाएंगे । सीनियर वर्ग के पदक विजेता खिलाड़ी 62वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 11 से 14 अक्टूबर जमशेदपुर झारखंड में आयोजित की जाएगी में भाग लेंगे तथा जूनियर वर्ग के विजेता खिलाड़ी 15 से 17 अक्टूबर जम्मू कश्मीर में आयोजित 34वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेंगे।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now