Weather : होली पर फिर बदलेगा मौसम, IMD ने किया अलर्ट

On: March 21, 2026 7:12 PM
Follow Us:
IMD ALERT

Weather: मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के कई हिस्सों में बादलवाई रहने एवं हल्की बारिश की संभावना है. इसके बाद, 4 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ ओर सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से मौसम में बदलाव आने और तापमान में हल्की गिरावट नजर आ सकती है.राज्य का औसतन अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है, जो आने वाले दिनों में तपती गर्मी का संकेत दे रहा है.Weather

मार्च में ही अप्रैल जैसी गर्मी: आज से मार्च महीने की शुरुआत हो चुकी है. फरवरी जाते- जाते गर्मी का न्यौता दे गई है. दिन में तो पहले ही गर्म हवाएं चल रही है. रातें भी गर्म हो रही है. IMD के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में तापमान ने 32 डिग्री सेल्सियस की सीमा को पार कर लिया है. क्योंकि हरियाण का औसतन अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है, जो आने वाले दिनों में तपती गर्मी का संकेत दे रहा है.Weather

जानिए कल कैसा रहेगा मौमस: बता दे हरियाणा के हिसार जिले में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है, जो कि 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा है. इसके अलावा, नारनौल में तापमान 31.1, भिवानी में 32.1, गुरुग्राम में 32.5 डिग्री, नूहं में 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है यहां गर्मी का प्रभाव अधिक देखने को मिल रहा है. बता दे हरियाणा में सबसे कम न्यूनतम तापमान करनाल में दर्ज किया गया है जोकि 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा है. कई शहरों में तापमान 16 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है.

बदलेगा मौसम: मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के कई हिस्सों में बादलवाई रहने एवं हल्की बारिश की संभावना है. इसके बाद, 4 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ ओर सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से मौसम में बदलाव आने और तापमान में हल्की गिरावट नजर आ सकती है. दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है जिससे हल्की गर्मी महसूस हो सकती है. होली के आसपास मौसम सामान्य रूप से गर्म रहने की संभावना ही है.

गायब होने लगी अब ठंड: राज्य में केवल दिन ही नहीं, रातें भी गर्म होने लगी है. अधिकांश हिस्सों में पिछले 24 घंटों के अंदर न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक का उछाल आया है जिससे सुबह और शाम की खट्टी – मिट्ठी ठंड भी अब गायब होने लगी है.

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now