Weather Update: यमुना का कहर हर साल मचाता है तांडव, हरियाणा के इन गांवों में बिगडी हालत

On: March 21, 2026 10:50 PM
Follow Us:
FLOOD IN HARYANN

Weather Update: हरियाणा में बाढ़ का संकट कम होता नहीं दिख रहा। बुधवार को भी कई जिलों में भारी बारिश जारी रही। बाढ़ के कारण पहले ही कई गांव डूब चुके हैं।पजांब ही नहीं हरियाणा में हर बार बरसात के मौसम के यमुना का कहर लोगो के लिए आफत बना हुआ है।

4 जिलों में बाढ़ का खतरा, 100 गांवों में घुस सकता है पानी: बारिश का कहर बढता ही जा रहा है।
यमुना में उफान से उत्तरी हरियाणा के 4 जिलों- यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत में कई गांव बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं।

हरियाणा के 1200 से ज्यादा गांव डूबे हुए हैं। यमुना और मारकंडा नदियां खतरे के स्तर से ऊपर बह रही हैं। हथिनीकुंड बैराज से लगातार लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने का असर इन जिलों के करीब 100 गांवों और खेतों पर साफ दिखाई दे रहा है।

WEATHER ALERT

नदियां लगातार हो रहे कटाव के कारण आसपास के गांवों को अपने जद में ले रही हैं। बाढ़ से सैंकड़ों गावों में फसलें डूब गई हैं, पशु भूखे हैं और ग्रामीण लाचार हैं। कई नैशनल हाइवे भी प्रभावित हुए हैं। कई जिलों में अगले कुछ दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। स्कूलों में भी छुट्टी की घोषणा की गई है। Weather Update

हर साल मौत के साये में रहते ये लोग : यमुना नदी से महज 400 मीटर की दूरी पर बसा यमुनानगर का लापरा गांव की करीब 2 हजार की आबादी हर साल यमुना का प्रकोप सहती है। हर बार बरसात के मौसम में लोग मौत के साये में रहते है।Weather Update

इस बार भी फसलें डूब चुकी हैं, रास्ते बंद हैं, और ग्रामीणों की आजीविका खतरे में है। नजारा दिल दहला देने बना हुआ है।

सिरसा में घग्गर नदी उफान पर:बता दे दे कि हरियाणा के सिरसा में घग्गर नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी के आस पास गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। नदी में पानी का बहाव भी तेज हो गया है। इसी को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now