Weather Update: अगले 6 दिन कैसा रहेगा देश का मौसम? जानिए आप के शहर में कब होगी बारिश

On: March 21, 2026 8:59 PM
Follow Us:
Haryana Rain Alert

Weather Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले छह दिनों के लिए देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। पूर्वी भारत, पश्चिमी तट, मध्य भारत और उत्तर-पूर्वी राज्यों में व्यापक वर्षा की संभावना जताई गई है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बने लो प्रेशर सिस्टम के चलते मौसम और भी अधिक अस्थिर रह सकता है।Weather Update

मौसम विभाग दी चेतावनी: मौसम विभाग के अनुसार सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र में 30 सितंबर को बहुत भारी बारिश की संभावना है, जबकि 1 और 2 अक्टूबर को भी तेज वर्षा हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत में असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और नागालैंड में 1 से 5 अक्टूबर तक मध्यम से भारी बारिश जारी रहेगी।Weather Update

असम और मेघालय में 2 और 3 अक्टूबर को बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसी तरह, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2 से 4 अक्टूबर के बीच भारी से बहुत भारी वर्षा और 35 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

झारखंड में अलर्ट: बता दें कि झारखंड में भी 4 अक्टूबर तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को भारी बारिश हो सकती है, जबकि 2 और 3 अक्टूबर को पूर्वी झारखंड, सांताल परगना और मध्य व उत्तर-पूर्वी हिस्सों में तेज बारिश के आसार हैं। मध्य भारत में भी मानसून सक्रिय रहेगा।Weather Update

छत्तीसगढ़ में होगी बारिश: 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है, जबकि ओडिशा और मध्य प्रदेश में 4 और 5 अक्टूबर को वर्षा के संकेत हैं।Weather Update

उत्तर भारत में भी मौसम बदलने के संकेत मिल रहे हैं। 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक राजस्थान के कुछ हिस्सों में आंधी और बारिश हो सकती है। वहीं, 4 और 5 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

इससे पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने और स्थानीय अलर्ट का पालन करने की सलाह दी है।Weather Update

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now