IMD Alert: ठंड ने दी दस्तक, अब इन राज्यों में भारी बारिश का Alert

On: March 21, 2026 8:21 PM
Follow Us:
IMD Weather Forecast

IMD Alert: देश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले दिनों में कई राज्यों में ठंड में तेजी से इजाफा होगा। इतना ही नहीं अगले 48 घंटों के दौरान मध्य और पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट होगी तथा कई शहरों में बारिश के आसार है।IMD Alert

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम और उससे सटे मध्य भारत के मैदानी इलाकों में अगले 6 से 7 दिनों के दौरान रात का तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे रहने की संभावना है। हाल में पहाड़ी राज्यों में सक्रिय कोल्ड वेव का असर अब मैदानी इलाकों में भी महसूस किया जा रहा है।IMD Alert

गिरेगा तापमान: बता दे कि अब राजस्थान, पंजाब, जम्मू, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। वहीं हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तरी मध्य प्रदेश और उत्तरी महाराष्ट्र के इलाकों में भी तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री कम दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक यह स्थिति बनी रहेगी और ठंड में और वृद्धि हो सकती है।IMD Alert

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now