Heat Wave: गर्मी का कहर, इन शहरों में पारा 42°C से पार, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा हाल

On: March 22, 2026 10:06 AM
Follow Us:
Haryana Mausam: हरियाणा दिल्ली में फिर बदला मौसम, पढ़ें लेटेस्ट वेदर अपडेट

Heat Wave:  देश में गर्मी का कहर शुरू हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी समेत उत्तर से लेकर मध्य और पूर्वी भारत में गर्मी ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने अलर्ट किया है कि पांच राज्यों के 21 शहरों में गर्मी कहर बना रहेगा।

अप्रैल के पहले सप्ताह में देश भर में हर शहर में 3 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की बढोतरी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक हवा की गति में कमी ने गर्मी के बढ़ने में अहम भूमिका निभाई है, खासकर दिल्ली व एनसीआर में ज्यादा प्रभाव है।

राजस्थान में गर्मी का तांंडव: पांच राज्यों के 21 शहरों में रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया। राजस्थान के बाड़मेर में पारा 45.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो अप्रैल के पहले सप्ताह में अब तक का सबसे अधिक तापमान है।Heat Wave

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान 38.2 डिग्री रहा, लेकिन मौसम विभाग ने बुधवार तक लू चलने की चेतावनी दी है और यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और यहां तक कि ओडिशा के शहरों में भी लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

मौसम विभाग ने किया अलर्ट: मौसम विभाग ने बताया कि सुबह के समय हवा की गति 8-10 किमी प्रति घंटे रहती है, दोपहर तक यह कम होकर 4-6 किमी प्रति घंटे तक आ जाती है और फिर शाम तक गति कुछ बढ़ती तो है, जबकि 8 किमी प्रति घंटे से कम ही रहती है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now