Weather Alert : हरियाणा में मौसम फिर करवट लेने वाला, पश्चिमी विक्षोभ के चलते 5-8 अक्टूबर तक बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

On: March 21, 2026 8:59 PM
Follow Us:
weather

चंडीगढ़। हरियाणा में मौसम शनिवार रात से एक बार फिर बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने से 5 अक्टूबर की अलसुबह से 8 अक्टूबर तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है। इसके मद्देनजर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विशेषज्ञों ने किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।Weather Alert

पश्चिमी विक्षोभ का असर और बारिश की संभावना
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, शनिवार रात से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से दक्षिणी पंजाब और उत्तरी राजस्थान में कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में मौजूदा कम दबाव के क्षेत्रों से इसे भरपूर नमी प्राप्त होगी। इस कारण 5 अक्टूबर से गरज-चमक के साथ बादल बनेंगे और बारिश शुरू हो सकती है, जो 8 अक्टूबर तक जारी रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।Weather Alert

सिरसा में धुंध ने बढ़ाई चिंता
सिरसा में शनिवार सुबह अचानक घनी धुंध छा गई, जिससे दृश्यता 20 मीटर तक सीमित हो गई। स्थानीय लोग इस अप्रत्याशित धुंध से हैरान हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, धुंध का कारण खेतों में बाजरा की कटाई के बाद बचा कचरा जलाना और रात में तापमान में गिरावट के कारण धुआं स्मॉग में बदलना है।Weather Alert

सतर्कता बरतने की सलाह
मौसम विभाग ने लोगों से सड़क पर ड्राइविंग में सावधानी बरतने और किसानों से फसलों की सुरक्षा के लिए पूर्व तैयारी करने की सलाह दी है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now