Haryana Rain Alert: हरियाणा में थोड़ी देर में बदलने वाला है मौसम, इन जिलों के लिए जारी हुआ आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट

On: March 21, 2026 11:31 PM
Follow Us:
Heavy rain is going to start in Haryana in a short while

Haryana Rain Alert: हरियाणा में आज यानी शनिवार को मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते राजधानी चंडीगढ़ समेत सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं कल यानी 22 जून से प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी है। यह भारी बारिश 26 जून तक जारी रह सकती है।

मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, रेवाडी, झज्जर, गुरूग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत,
पानीपत में बारिश होने की संभावना है।

वहीं प्रदेश के कैथल, महेंद्रगढ़, रोहतक, जींद, भिवानी और चरखीदादरी में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इस दौरा न आंधी/बिजली गिरने की संभावना है।

हरियाणा में कल से शुरू होगी भारी बारिश

वहीं मौसम विभाग ने कल यानी 22 जून को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, कैथल, महेंद्रगढ़, रेवाडी, झज्जर, गुरूग्राम, मेवात,
पलवल,फरीदाबाद,रोहतक,सोनीपत,पानीपत,भिवानी,जींद,चरखी दादरी में बारिश हो सकती है।

वहीं सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कैथल में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

इसके अलावा चंडीगढ़, करनाल, झज्जर, गुरुग्राम, रोहतक, सोनीपत, पानीपत में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now