Haryana Rain Alert: पंजाब-हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बारिश-बाढ़ से हालात बिगड़े, हरियाणा सीएम ने UAE दौरा किया रद्द

On: March 21, 2026 10:54 PM
Follow Us:

पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में हो रही भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बाढ़ और जलभराव के कारण कई जगहों पर जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रेलवे संचालन भी प्रभावित हुआ है।Haryana Rain Alert

जम्मू मंडल के कठुआ-माधोपुर पंजाब स्टेशनों के बीच ब्रिज पर आई तकनीकी समस्या के चलते उत्तर रेलवे ने 10 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक प्रदेश में हल्की से तेज बारिश का पूर्वानुमान जताया है।Haryana Rain Alert

UAE दौरा रद्द: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपना प्रस्तावित UAE दौरा रद्द कर दिया है। सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी दी कि प्रदेश में खराब मौसम और मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।Haryana Rain Alert

मुख्यमंत्री सीमावर्ती जिलों में जलभराव और बारिश से प्रभावित इलाकों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। बीते दिन भी सीएम ने सभी जिला उपायुक्तों को भारी बारिश से निपटने और राहत कार्यों में तत्परता बरतने के निर्देश दिए थे।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now