WCD Panchkula Jobs: पंचकूला में 220 पदों पर भर्ती, केस वर्कर और काउंसलर के लिए ऑफलाइन आवेदन जल्द करें

On: March 21, 2026 8:57 PM
Follow Us:
Job news

WCD Panchkula Jobs: हरियाणा के पंचकुला जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD Panchkula) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये भर्तियाँ संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) आधार पर की जा रही हैं। पुरुष और महिला दोनों वर्ग के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑफ़लाइन माध्यम से डाक द्वारा स्वीकार किए जाएंगे।

भर्ती विवरण (WCD Panchkula Vacancy 2025)

  1. संगठन: महिला एवं बाल विकास विभाग

  2. पद: केस वर्कर, चाइल्ड हेल्पलाइन सुपरवाइजर, कॉउंसलर, प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर

  3. रिक्तियाँ: कुल 220 पद

    1. केस वर्कर: 88

    2. चाइल्ड हेल्पलाइन सुपरवाइजर: 88

    3. कॉउंसलर: 22

    4. प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर: 22

  4. वेतन: 15,000–19,000 रुपये प्रति माह

  5. स्थान: पंचकुला

  6. आवेदन की प्रारंभ तिथि: 26 सितम्बर 2025

  7. आवेदन की अंतिम तिथि: 24 अक्टूबर 2025

  8. आवेदन शुल्क: कोई नहीं

  9. आधिकारिक वेबसाइट: wcdhry.gov.in

शैक्षणिक योग्यता

  1. केस वर्कर: 12वीं पास, अच्छे संचार कौशल, 1 वर्ष अनुभव, कंप्यूटर ज्ञान

  2. चाइल्ड हेल्पलाइन सुपरवाइजर: स्नातक पास, 1 वर्ष अनुभव, कंप्यूटर ज्ञान

  3. कॉउंसलर: समाजशास्त्र/समाज कार्य/मनोविज्ञान/लोक स्वास्थ्य से स्नातक या परामर्श व संचार में पीजी डिप्लोमा, 1 वर्ष अनुभव, कंप्यूटर ज्ञान

  4. प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर: मास्टर डिग्री या उपरोक्त विषयों से स्नातक + कम से कम 2 वर्ष अनुभव, कंप्यूटर ज्ञान

आयु सीमा: 18–42 वर्ष

आवेदन प्रक्रिया

  1. आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।

  2. सभी आवश्यक जानकारी भरें।

  3. आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।

  4. लिफाफे पर “Application For The Post Of” लिखें।

  5. भरा हुआ फॉर्म डाक द्वारा निम्न पते पर भेजें:
    The Director General, Women and Child Development Department, Bays 15-20, Women Helpline, Basement, Sector-4, Panchkula-134112 [Hr.]

चयन प्रक्रिया

  1. शॉर्टलिस्टिंग

  2. इंटरव्यू

  3. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

यह अवसर उन उम्मीदवारों के लिए है जो सामाजिक विकास और बाल कल्याण के क्षेत्र में काम करना चाहते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर 2025 है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवार समय पर आवेदन जमा करें।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now