हरियाणा के रेवाड़ी में ये रोड बनेगा फोन लेन, यूनिवर्सिटी जाने वालों की हो गई बल्ले बल्ले

On: March 21, 2026 11:32 PM
Follow Us:

हरियाणा : रेवाड़ी शहर के विकास को एक नई दिशा देने वाली बड़ी योजना को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है। शहर के बाइपास स्थित प्रजापति चौक से लेकर मीरपुर गांव में स्थित इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी तक लगभग आठ किलोमीटर लंबी सड़क को फोरलेन बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। यह मुद्दा हाल ही में आयोजित धन्यवाद रैली में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव द्वारा मुख्यमंत्री नायब सैनी के सामने प्रमुखता से उठाया गया था। मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने का भरोसा दिया है।

फिलहाल यह सड़क सिंगल लेन है, जिस पर आए दिन जाम और दुर्घटनाएं होती हैं। इस रूट पर 10 गांवों और आठ कॉलोनियों के अलावा यूनिवर्सिटी में आने-जाने वाले विद्यार्थियों के कारण ट्रैफिक का भारी दबाव रहता है। हालांकि पहले चरण में प्रजापति चौक से एनएच-71 तक सड़क को फोरलेन बनाने की योजना है, लेकिन विधायक यादव का कहना है कि प्रयास किया जाएगा कि यह काम पहले ही चरण में यूनिवर्सिटी तक पूरा हो।

इस सड़क के फोरलेन बनने से जैन सभा, शिव नगर पार्ट 1, 2 और 3, तुर्कियावास, रामगढ़, भगवानपुर, बुढ़ाना, बुढ़ानी, मीरपुर, मालाहेड़ा, आलमगीरपुर और खटावली जैसे गांवों और कॉलोनियों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी के हजारों छात्रों के लिए यह रास्ता ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक बन जाएगा।

इसके अलावा प्रजापति चौक पर नया बस स्टैंड भी प्रस्तावित है, जो एनएच-71 से सिर्फ डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर है। ऐसे में भविष्य में बस अड्डे की ओर बढ़ते ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए भी यह फोरलेन सड़क अहम भूमिका निभाएगी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now