Haryana Land price hike:आप अगर हरियाणा में जमीन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। हरियाणा में आज से जमीन खरीदना महंगा हो गया है। आज 1 अप्रैल से बड़े हुए सर्किल रेट पर रजिस्ट्री लागू हो गई है। राज्य में आज से 15 परसेंट से लेकर 75 परसेंट तक जमीन के रेट में बढ़ोतरी हो गई है।
इन इलाकों में सबसे ज्यादा महंगी हुई जमीन (Haryana Land price hike)
हरियाणा के गुरुग्राम, सिरसा,हिसार जैसे बड़े जिलों में जमीन के रेट में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। यहां कृषि और व्यावसायिक जमीन के रेट में 75 परसेंट तक की बढ़ोतरी हो गई है। सबसे बड़ी बात है कि अब कृषि भूमि का सर्किल रेट भी बढ़ चुका है। अब हरियाणा में जमीन खरीदने के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे।
कमर्शियल जमीन के रेट में भी हुई बढ़ोतरी
हरियाणा में सिर्फ कृषि और रेजिडेंशियल जमीन ही नहीं बल्कि कमर्शियल जमीन के रेट में भी जबरदस्त बढ़ोतरी हो गई है। अब कमर्शियल जमीन के रेट में 75% तक का उछाल देखने को मिला है जिसके बाद अब जमीन का रेट आसमान छूने लगा।
क्या होता है कलेक्टर रेट?
आपको बता दे कलेक्ट्रेट किसी भी जिले में सरकार के द्वारा निर्धारित जमीन की वह न्यूनतम कीमत होती है जिस पर कोई रियल एस्टेट प्रॉपर्टी खरीदार को वह जमीन बेची जाती है। कलेक्ट्रेट में हर साल बदलाव किया जाता है और हर क्षेत्र के लिए अलग-अलग कलेक्टर रेट तय किए जाते हैं।
किसानों की हुई चांदी
कलेक्टर रेट में बढ़ोतरी होने से किसानों को काफी फायदा हुआ है। भूमि अधिग्रहण की स्थिति में अब किसानों को सरकार की ओर से अधिक मुआवजा मिलेगा इसके साथ ही शहर में मकान दुकान खरीदने की इच्छा रखने वाले लोग बैंक से जमीन पर अधिक लोन ले पाएंगे।
Also Read:Haryana News: हरियाणा के दो बैंकों पर सरकार का एक्शन, शाखाए हुई सील, अकाउंट्स हुए फ्रिज
सरकार के द्वारा प्रॉपर्टी के रजिस्ट्री पर स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्री फीस में भी बढ़ोतरी की गई है। कलेक्टर रेट को मौजूदा बाजार दर के साथ संरक्षित करने से प्रॉपर्टी का मूल्यांकन सही से हो पाएगा। इसके साथ ही जमीन के लेनदेन में भी किसी भी तरह का फ्रॉड नहीं होगा। सरकार के द्वारा जमीन खरीद बिक्री में पारदर्शिता लाने के लिए ही यह फैसला लिया गया है।
टोल टैक्स हुआ महंगा
हरियाणा में आज से टोल टैक्स भी महंगा हो गया है।नए टोल दरों में ₹5 से लेकर 265 रुपए तक की बढ़ोतरी हो गई है। अंबाला से नारनौल तक टाल सबसे ज्यादा महंगा हुआ है।
आज से छात्राओं को मिलेगी यह सुविधा
हरियाणा में आज से छात्राओं को स्कूलों में विशेष सुविधा मिलने वाली है।आज से नौवीं क्लास से लेकर 12वीं क्लास तक की छात्राओं को पौष्टिक दूध और प्रोटीन मिल्क बार स्कूल में दिया जाएगा। छात्राओ में पोषण की कमी दूर करने के लिए फैसला लिया गया है।

















