Okas Society Dharuhera में तीन दिन से पीने का पानी नहीं, आरडब्ल्यूए ने किया प्रदर्शन

On: March 21, 2026 10:45 PM
Follow Us:
ओकास सोसायटी में तीन दिन से पीने का पानी नहीं, आरडब्ल्यूए ने किया प्रदर्शन

धारूहेड़ा: दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित ओकास सोसायटी में पिछले तीन दिनों से पेयजलापूर्ति बंद होने से निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। पानी की किल्लत से परेशान लोगों ने बुधवार को आरडब्ल्यूए के नेतृत्व में सोसायटी परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। निवासियों का कहना है कि लगातार शिकायत के बावजूद जल आपूर्ति बहाल नहीं हुई, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।Okas Society Dharuhera

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही जलापूर्ति सामान्य नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग और प्रबंधन को अवगत कराने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने प्रशासन से हस्तक्षेप कर तुरंत जलापूर्ति बहाल करने की मांग की।Okas Society Dharuhera

धारूहेड़ा: पानी की किल्लत को लेकर विरोध प्रदर्शन करते
धारूहेड़ा: पानी की किल्लत को लेकर विरोध प्रदर्शन करते

निवासियों ने कहा कि गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत से स्थिति और गंभीर हो रही है। उनका आरोप है बिल्डर की ओर से सुविधाओंं के नाम पर मेंटिनेंस चार्ज तो वसूला जा रहा है लेकिन सुविधाए न के बराबर है। इस मौके पर प्रधान पवन कुमार, अशोक, श्याम सिंह, पंकज, सुमित, अविनाश, महेश लोधी, विपिन, जितेंंद्र, अनिल आदि मौजूद रहे।

पुलिस को दी सूचना: पानी की किल्लत से परेशान सोसायटी के लोगो ने सेक्टर छह थाने में शिकायत दी थी न तो बिल्डर फोन उठाता है तथा न ही मैनेजर। पेरशान होकर उनकी ओर से प्रदर्शन करना पडा। हालांकि विरोध प्रदर्शन के कुछ दे बार मैनेजर कुलप्रीत वहां पहुंचा तथा समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
धारूहेड़ा: पानी की किल्लत को लेकर विरोध प्रदर्शन करते

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now