Haryana News: हरियाणा में आरोपी ने इस वजह से मारी थी दोनों बहनों को गोली, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

On: March 21, 2026 11:30 PM
Follow Us:
_the accused shot both the sisters for this reason, police made a big disclosure

Haryana News: हरियाणा के जींद दो बहनों को गोली मारने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी युवक युवतियों का देवर है और उसने सालियों के सामने ही 32 बोर की पिस्टल लोड की और फिर चिल्लाकर कहा कि या तो तू मेरी होगी…या फिर किसी की नहीं होगी।

पुलिस के मुताबिक, फिलहाल, दोनों युवतियां रोहतक PGI में भर्ती हैं। दोनों का ऑपरेशन भी हो चुका है। हालांकि, अभी दोनों को होश नहीं आया है। उनके बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। डॉक्टरों ने सीनू(27) के पेट से और रीतू (21) के जबड़े से एक-एक गोली निकाल ली है।

बताया जा रहा है कि दोनों ही बहनें जींद के कालवा गांव की रहने वाली हैं। वहीं, इन पर गोली चलाने वाला आरोपी इनकी बड़ी बहन आशा का देवर सुनील है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

बाइक पर सवार होकर आया था आरोपी

खबरों की मानें, तो दोनों बहनों की मां सुनीता ने पुलिस को जानकारी दी कि दोनों बहनें शुक्रवार को अपने घर से जींद शहर के लिए निकली थी। उन्हें कुछ कपड़े खरीदने थे। जब वह शहर से कपड़े खरीद कर लौट रही थीं, तो उसी समय पिल्लूखेड़ा में रेलवे फाटक पर उनके पास बड़ी बेटी का देवर सुनील पहुंच गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी सुनील बाइक पर सवार होकर आया था। इसी दौरान उसने दोनों बहनों को घेर लिया। वह काफी गुस्से में था। उसने अपनी जेब से पिस्टल निकाली और दोनों को गोली मार दी।

सीनू से शादी करना चाहता था आरोपी

बताया जा रहा है कि आरोपी सीनू से शादी करना चाहता था। उसने सीनू पर ही गोली चलाई थी। इसी दौरान छोटी बहन रीतू ने अपनी बहन को बचाने का प्रयास किया। आरोपी ने उसे भी गोली मार दी और यह गोली जबड़े में जा लगी। गोली लगने के बाद दोनों बहनें लहूलुहान हो गईं और जमीन पर गिर पड़ीं। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now