Sunday Power cut : हरियाणा के रेवाड़ी के इन गांवों में कल रहेगा पावर कट

On: March 21, 2026 11:13 PM
Follow Us:

Sunday Power cut: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के धारूहेडा वासियों के लिए जरूरी खबर है। औद्योगिक क्षेत्र धारूहेडा में रविवार को लगातार 7 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बता दें कि ​रविवार को मनीराम मार्केट  (Power cut in Dharuhera) के ऊपर से गुजर रही डेंजरस लाइन को शिफ्ट करने और सेक्टर 4 व सेक्टर 6 में नई बिजली लाइन बिछाने का कार्य किया जाना है।Sunday Power cut

इस तकनीकी कार्य के चलते पूरे धारूहेड़ा कस्बे में रविवार को लगातार करीब सात घंटे तक विद्युत सप्लाई ठप रहेगी। विद्युत निगम के एसडीओ कृष्ण सैनी ने बताया कि यह कार्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से जरूरी है और इसके लिए रविवार को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रखी जाएगी।Sunday Power cut

इस कार्य के चलते हीरो फीडर, पशुपति फीडर, हाउसिंग बोर्ड फीडर, धारूहेड़ा मुख्य फीडर और अजीत कॉलोनी फीडर शामिल हैं। इसी के चलते फीडरों से जुड़े सभी कॉलोनियों, मोहल्लों और औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।Sunday Power cut

एसडीओ ने बताया कि उपभोक्ताओं को असुविधा से बचाने के लिए रात के समय अतिरिक्त बिजली आपूर्ति की जाएगी, जिससे आवश्यक कार्य पूरे किए जा सकें।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now