Haryana Crime: जवाब न देने पर छात्र की डंडे से पिटाई, रेवाड़ी के इस स्कूल में शिक्षक की बर्बरता आई सामने

On: March 21, 2026 7:55 PM
Follow Us:

Haryana Crime : हरियाणा के जिला रेवाड़ी जिले मे एक बडा मामला सामने आया है। एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक द्वारा नौवीं कक्षा के छात्र के साथ मारपीट का मामला थाने में पहुंच गया है। परिजनो का आरोप है बायोलॉजी के अध्यापक ने क्लास में सवाल का जवाब न देने पर बेरहमी से डंडे से पीटा।

छात्र के अनुसार स्कूल में ही दर्द असहनीय होने लगा तो अध्यापक उसे गोपाल देव चौक के पास एक निजी डॉक्टर के पास ले गए और दवा दिलाई। लेकिन घर आने के बाद दर्द और बढ़ गया, जिसके बाद परिजन देर शाम बच्चे को ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे।Haryana Crime

परिजनो ने का जमकर की पिटाई: परिजनों का आरोप है कि शिक्षक ने बच्चे की कमर, पीठ और पीछे कई बार डंडे बरसाए, मारपीट के चलते बच्चे के निशान पड़ गए हैं। परिजनों ने घटना की शिकायत स्कूल प्रशासन को दी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

प्रिंसिपल ने ये दिया ब्यान: स्कूल प्रिंसिपल नवदीप लांबा का कहना है कि बायोलॉजी शिक्षक ने बच्चे को कुछ सवाल याद करने को कहा था। प्रिंसिपल के अनुसार बच्चा ठंड से कांप रहा था, इसलिए उसे धूप में खड़ा किया गया और बाद में डॉक्टर को दिखाकर वापस लाया गया। “बच्चे ने सुनाया नहीं होगा, इसलिए एक डंडा मार दिया होगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now