चंडीगढ़। हरियाणा की राजधानी स्थित संत कबीर कुटीर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस मौके पर भारतीय क्रिकेटर शेफाली वर्मा को मुख्यमंत्री ने उन्हें 1.5 करोड़ रुपये के कैश अवॉर्ड और ग्रेड-ए प्रमाणपत्र से सम्मानित किया।सम्मान समारोह के दौरान शेफाली वर्मा ने कहा कि यह सिर्फ उनकी टीम की नहीं, बल्कि पूरे देश की और महिला क्रिकेट की जीत है। Haryana News
उन्होंने कहा, “सीएम सर से मिलकर बहुत अच्छा लगा। हरियाणा में खिलाड़ियों को काफी सपोर्ट किया जाता है। बता दे कि शेफाली को वनडे विश्व कप 2025 में भारत को खिताबी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने के लिए यह सम्मान दिया गया।मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद काफी आत्मविश्वास महसूस कर रही हूं। मैं हरियाणा के सभी खिलाड़ियों से कहना चाहती हूं कि मेहनत से पीछे न हटें, क्योंकि राज्य सरकार हमेशा खिलाड़ियों के साथ खड़ी रहती है।” Haryana News
ब्रांड एंबेसडर भी नियुक्त: हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने कहा कि शेफाली वर्मा राज्य और देश की सुपरस्टार हैं और अब 2026 के लिए महिला आयोग की ब्रांड एंबेसडर के रूप में युवाओं को प्रेरित करेंगी। इसी अवसर पर हरियाणा राज्य महिला आयोग ने उन्हें अपना ब्रांड एंबेसडर भी नियुक्त किया।
उन्होंने बताया कि शेफाली और अन्य महिला एथलीट्स मिलकर युवाओं को नशे से दूर रहने, जीवन में सकारात्मक सोच अपनाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करेंगी। समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि शेफाली जैसी बेटियां हरियाणा का गौरव हैं और उनकी सफलता से आने वाली पीढ़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
सम्मान समारोह के दौरान शेफाली वर्मा ने कहा कि यह सिर्फ उनकी टीम की नहीं, बल्कि पूरे देश की और महिला क्रिकेट की जीत है। उन्होंने कहा, “सीएम सर से मिलकर बहुत अच्छा लगा। हरियाणा में खिलाड़ियों को काफी सपोर्ट किया जाता है। उन्होंने बताया कि शेफाली और अन्य महिला एथलीट्स मिलकर युवाओं को नशे से दूर रहने, जीवन में सकारात्मक सोच अपनाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करेंगी। समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि शेफाली जैसी बेटियां हरियाणा का गौरव हैं और उनकी सफलता से आने वाली पीढ़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
















