Haryana Crime: सॉफ्टवेयर इंजीनियर निकला चोर, रेवाड़ी एटीएम में चोरी करते हुए रगें ​हाथ दबोचा

On: March 21, 2026 10:40 PM
Follow Us:
सॉफ्टवेयर इंजीनियर निकला चोर, रेवाड़ी एटीएम में चोरी करते हुए रगें ​हाथ दबोचा

रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने देर रात एटीएम मशीन तोड़कर पैसे चोरी करने की कोशिश की। हालांकि ग्रामीणों व पुलिस की सूझ बूझ से उसे रगे हाथों काबू कर लिया है।Haryana Crime

बता दें कि आरोपी इंजीनियर छैनी और हथौड़ा लेकर देर रात एटीएम बूथ में घुसा। उसने शटर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और फिर मशीन तोड़ने का प्रयास शुरू कर दिया। एटीएम में करीब 24 लाख रुपये जमा थे। ग्रामीणों ने इसी सूचना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तथा चोर अंदर ही था। पुलिस ने शटर को बाहर से बदं दिया।Haryana Crime

पुलिस ने बताया कि आरोपी इंजीनियर की पत्नी चंडीगढ़ में सरकारी अध्यापिका है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को एटीएम के अंदर से ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एटीएम से आरोपी के पास से छैनी, हथौड़ा, प्लास, चाबी पाने समेत कई औजार बरामद किए गए हैं।Haryana Crime

फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ की जा रही है, वहीं पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं। गनीमत यहीं रही ग्रामीणों क सक्रियता के चलते एटीएम से 24 लाख की नकदी बच गई।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now