Smart Yojana: हरियाणा वालों के लिए खुशखबरी, अब स्मार्टफोन की तरह रिचार्ज होगा बिजली मीटर

On: March 22, 2026 10:07 AM
Follow Us:

Smart Yojana: अगर आप भी बिजली उपभोक्ता हैं तो आज की खबर आपके लिए बेहद खास होने वाली है। आज हम आपको एक ऐसी ही नई योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, इस योजना के जरिए राज्य के हर घर में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। हरियाणा सरकार की यह योजना लोगों को भी काफी पसंद आ रही है, आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं।

हरियाणा की स्मार्ट मीटर योजना

स्मार्ट मीटर योजना की शुरुआत हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने की थी, इस दौरान बताया गया कि सबसे पहले सरकारी दफ्तरों और कर्मचारियों के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इसके बाद आम नागरिकों को स्मार्ट मीटर का लाभ मिलने वाला है, यानी यह योजना दो भागों में लागू की जाएगी। स्मार्ट मीटर की मदद से उपभोक्ता मोबाइल फोन की तरह रिचार्ज करके अपनी जरूरत के हिसाब से बिजली का इस्तेमाल कर सकेंगे।

ऐसे मिलेगा योजना का लाभ
इस नई योजना को लागू करने का लाभ यह होगा कि अतिरिक्त बिजली की बर्बादी रुकेगी, स्मार्ट मीटर बिजली खपत का डाटा ऑपरेशनल तरीके से एकत्र कर बिजली वितरण कंपनियों को भेजेगा। अब मैनुअल रीडिंग पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी, स्मार्ट मीटर पूरी तरह से डिजिटल होने जा रहे हैं।

आपके मीटर की जानकारी अपने आप बिजली विभाग में बैठे अधिकारियों को मिल जाएगी, जैसे आप बात करने के लिए अपने स्मार्टफोन को रिचार्ज करते हैं, वैसे ही आपको अपने घर में कितनी बिजली की जरूरत है, यह जानने के लिए भी आपको अपने स्मार्टफोन को रिचार्ज करना होगा।

बिजली कटौती की समस्या खत्म होगी

अभी तक बिजली जाने पर लोगों को शिकायत दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन पर कॉल करना पड़ता था या फिर बिजली विभाग के दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं होगा। आप इस मोबाइल की तरह ही प्रीपेड रिचार्ज करवा सकेंगे, जितनी जरूरत हो, उतना रिचार्ज करवा सकेंगे, इससे बिजली का अनावश्यक खर्च रुकेगा।

बिजली खपत की रियल टाइम निगरानी
सरकार का मानना है कि स्मार्ट मीटर लगने से बिजली चोरी जैसी समस्याएं खत्म होंगी और बिजली विभाग पर भार भी नहीं बढ़ेगा। स्मार्ट मीटर के जरिए बिजली खपत की रियल टाइम मॉनिटरिंग होगी, ताकि किसी भी तरह की अनियमितता होने पर उसे तुरंत पकड़ा जा सके। इससे सरकार और बिजली कंपनी दोनों को फायदा होगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now