Crime News Rewari: NH 48 पर मिला था शव, 72 घंटों में नही हुई शिनाख्त्

On: March 21, 2026 7:55 PM
Follow Us:
THANA DHARUHERA

Crime News Rewari: धारूहेड़ा हाईवे  (NH 48 News)  पर हेरिटेज हवेली रिज़ॉर्ट के के पास सर्विस लाईन किनारे शुक्रवार को मिले शव की तीसरे दिन भी पहचान नही हो पाई है। धारूहेड़ा पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष है। उसके पास कोई ऐसा दस्तावेज या पहचान से जुड़ा कागजात नहीं मिला है जिससे उसकी पहचान हो सके।

 

शव को पोस्टमार्टम के लिए रेवाडी शव गृह में रखा हुआ है। आसपास के थानों को भी सूचना देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट का मिलान किया जा रहा है। तथा मृतक का फोटो संबंधित संस्थाओं और सूचना तंत्र को साझा किया गया है ताकि शिनाख्त हो सके। थाना प्रभारी कश्मीर सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले गए लेकिन कोई सुराग नही लगा।Crime News Rewari

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now